सिटीन्यूज़ नॉउ
लुधियाना (पंजाब): अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जगराओं के प्रसिद्ध एवं विश्वसनीय ज्वेलरी प्रतिष्ठान स्वर्ण महल राजू ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सौगात पेश करते हुए किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के आधुनिक डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन की शुरुआत की है। इस मोके पर मुख्य अतिथि गायक गुरनजर रहे जिन्होंने रिबन कटिंग सेरेमनी के साथ शोरूम का उद्द्घाटन किया I
पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों के अटूट विश्वास का प्रतीक रहे इस प्रतिष्ठान में अब पारंपरिक भरोसे के साथ आधुनिक डिजाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। किसना के ट्रेंडी, स्टाइलिश और किफायती डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन से ग्राहकों को एक प्रीमियम और भरोसेमंद शॉपिंग अनुभव प्राप्त होगा। इस लॉन्च के अवसर पर कंपनी के पंजाब स्टेट हेड श्री सुरेश पंडित, एरिया सेल्स मैनेजर दिनेश जामवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
श्री राजेश कुमार वर्मा एवं श्री अंकुश वर्मा ने कहा कि किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के साथ हमारी यह साझेदारी जगराओं के ग्राहकों के लिए आधुनिक और उत्कृष्ट ज्वेलरी विकल्प लेकर आई है। अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर हम सभी ग्राहकों से आग्रह करते हैं कि वे हमारे शोरूम में पधारें और इस नए कलेक्शन का अनुभव लें।”इस विशेष अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स एवं एक्सक्लूसिव कलेक्शन भी उपलब्ध हैं।
